मुजफ्फरपुर : घरों से लेकर बाजारों तक बजने शुरू हो गए छठ गीत

मुजफ्फरपुर : शहर में लोक आस्था का पर्व छठ का माहौल बनने लगा है। लोग घरों से लेकर बाजारों तक छठ गीत बजाना शुरू कर दिया है।केवला के पात पर उगे लन सूरजदेव, मारबऊ रे सुगबा धनुख से और सोना सटकुनिया हो दीनानाथ जैसे गीत छठ घाट और अर्घ की याद दिलाने लगे है।

इस वर्ष भी नए-पुराने गायक-गायिकाओं के करीब दो दर्जन छठ गीतों का एलबम यूट्यूब पर लांच हुआ है, जिसमें कई इस शहर के भी है।

हालांकि, पद्मभूषण शारदा सिन्हा के छठ गीत सबसे अधिक सुने जा रहे है। घरों में उनके छठ गीतों की मिठास और लोक संस्कृत की खुशबू ऐसी है कि

आठ-दस वर्ष पहले का छठ पूजा भूल चुके लोगों की यादें ताजी हो रही है। सदियों से महिलाएं इन गीतों को पर्व के मौके पर गाती रही है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.