मुजफ्फरपुर। छठ पूजा के लिए सूप-दउरा का बंगाल और यूपी से ऑर्डर आ रहे है। वहीं मांग को पूरा करने के लिए शहर के करीब दो से 250 परिवार दिन-रात सूप-दउरा बनाने में जुटे है।

लेकिन, जिले के अलावा पश्चिम बंगाल और यूपी के ऑर्डर की संख्या इतनी अधिक है कि उसे पूरा कर पाना उनके लिए संभव नहीं है।

कारीगर दिन-रात सूप बनाने में जुटे है। कई कारीगर सीतामढ़ी और मोतिहारी से सूप-दउरा बनवा कर मंगवा रहे है, तो कुछ गांवों से कारीगर को बुला कर सूप बनवा रहे है।

बताया जाता है कि जिले के अलावा दूसरी जगहों पर करीब आठ से दस लाख सूप और ढाई लाख दउरा की आपूर्ति होती है।

दो महीने पहले से ही दूसरी जगहों से ऑर्डर आना शुरू हो गया था। सूप विक्रेता संतोष मल्लिक ने बताया कि यहां का बना सूप मजबूत होता है।

इस कारण यहां के बने सूप की मांग दूसरे राज्यों में है। पिछले साल भी ऑर्डर के हिसाब से सूप की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। मांग पूरा करने के लिए सीतामढ़ी से सूप मंगवाना पड़ा। सौजन्य : प्रभात खबर

