मुजफ्फरपुर : भूकंप के झटकों से बचाने के लिए एमआइटी के छात्र जुटा रहे डाटा

मुजफ्फरपुर। शहर और आसपास के हिस्से को भूकंप के झटकों से बचाने के लिए एमआइटी के छात्र मोहल्लेवार डाटा जुटा रहे है।

भूकंप आने पर किस मोहल्ले में धन-जन का कितना नुकसान होगा और उससे बचने के लिए मकान निर्माण में किस तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। इस पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र अर्थक्वेक क्लिनिक के सहयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है।

डाटा तैयार करने के लिए शहरी क्षेत्र को छह माइक्रो जोन में बांटा गया है। इनमें एमआइटी, नगर निगम, मिठनपुरा , बेला, लक्ष्मी चौक व सुधा डेयरी का इलाका शामिल है।

अर्थक्वेक क्लिनिक के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार ने बताया कि सीआरएस (कोलाबरेशन रिसर्च स्कीम) के तहत यह प्रोजेक्ट चल रहा है।मुजफ्फरपुर भूकंप के चौथे जोन में है, यानी भूकंप आने पर यहां क्षति की अधिक आशंका है। क्षति को कम करने के लिए ही लोगों को भूकंपरोधी घर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.