मुजफ्फरपुर। मुक्तिधाम प्रबंध कार्यकारिणी समिति के संयोजक समाजसेवी रमेश केजरीवाल और बिग बॉस फैम दीपक ठाकुर को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, रमेश केजरीवाल को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर वार्ड नंबर 20 के पार्षद संजय केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति की है।

कहा कि नियम कानून को ताक पर रख नगर आयुक्त ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने का काम किया है। इसकी नगर निगम बोर्ड से कोई सहमति नहीं ली गई है।

इधर, नगर आयुक्त का कहना है कि समाजसेवी रमेश केजरीवाल ने कोरोना काल के दौरान जिस तरीके से मृत व्यक्तियों के शवों के दाह-संस्कार में सामाजिक जिम्मेदारियों को निर्वहन किया है,

इसकी चर्चा मुजफ्फरपुर ही नहीं राज्य व देश स्तर पर हुई है। उन्होंने मुक्तिधाम की सूरत को बदल कर रख दिया है।

ईमानदारीपूर्वक किए जा रहे उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। निजी विवाद को नगर निगम के निर्णय से जोड़कर नया राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। सौजन्य : प्रभात खबर
