मुजफ्फरपुर : दीपावली पर कर सकते हैं ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल

मुजफ्फरपुर : इस बार दीपावली पर ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल, वायुप्रदूषण के मद्देनजर प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

डीएम प्रणव कुमार के आदेश में एनजीटी के नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि पिछले साल नवंबर महीने में जिन शहरों में वायु सूचकांक खराब था, इसमें मुजफ्फरपुर शामिल है।

इसे देखते हुए आर्सेनिक, लेड, निकेल, एसओ टू, एनओ टू वाले पटाखे की बिक्री व उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी समेत सभी शहरी थानाध्यक्ष को इसका अनुपालन कराने के लिए कहा गया है।

बताया जाता है कि तय सीमा में आवाज और धुएं वाले पटाखों को ही सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन यानी ईको फ्रेंडली पटाखा माना है।

ग्रीन पटाखे दिखने, जलाने और आवाज में सामान्य पटाखों की तरह ही होते हैं, लेकिन इससे प्रदूषण कम होता है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.