मुजफ्फरपुर : बंध्याकरण व नसबंदी के लिए डॉक्टर व नर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग

मुजफ्फरपुर : बंध्याकरण व नसबंदी के लिए 32 डॉक्टरों व 16 नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। हर पीएससी व सीएचसी के दो डॉक्टरों और एक नर्स को इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ट्रेनिंग देगा।

ट्रेनिंग लेने के बाद डॉक्टर व नर्स पीएचसी व सीएचसी में बंध्याकरण व नसबंदी करेंगे।

इसके लिए स्वास्थ्य मुख्यालय ने हर जिलों के सिविल सर्जन से डॉक्टरों व नर्स की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

इसमें हर पीएचसी से दो डॉक्टर व नर्स होनी चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने सूची तैयार करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि सूची मिलने के बाद इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।बताया जाएगा कि नसबंदी व बंध्याकरण के लिए दंपत्ति को पहला संतान होने के बाद कैसे प्रेरित करें। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.