मुजफ्फरपुर : धनतेरस के दिन 2 हजार कार व बाइक की होगी डिलीवरी

मुजफ्फरपुर। जिले में अब तक 76 वाहन एजेंसियों में बुकिंग 17 सौ बाइक और 300 कार की धनतेरस यानि मंगलवार को डिलीवरी होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।इसके अलावा लोगों ने एडवांस में लगातार वाहनों की बुकिंग करा रहे है। ऐसे में कार, बाइक व स्कूटी की डिमांड है। वहीं ग्राहक को आकर्षित करने के लिए आकर्षक छूट भी दी जा रही है।शोरूम में विभिन्न कंपनियों के फिनांस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें बाइक के सेगमेंट में पांच साल का इंश्योरेंस, हेलमेट, चांदी का सिक्का आदि उपहार है।वहीं कार सेगमेंट में भी शिल्ड सोने व चांदी के सिक्के, इंश्योरेंस, बिना प्रोसेसिंग शुल्क के ऋण की सुविधा, एक्सट्रा सामान डिस्काउंट पर उपलब्ध कराए जा रहे है।धनतेरस के दिन कई शोरूम में पूजा के लिए पंडित व प्रसाद दोनों की व्यवस्था की गई है।वाहन एजेंसी के मालिकों की मानें तो पिछले साल की तुलना में इस बार मार्केट ऊपर उठने का अनुमान है। कार की डिमांड है लेकिन उसके अनुपात में कार के मॉडल एजेंसी को उपलब्ध नहीं हो पा रहे है।प्रोडक्शन में कमी के कारण यह समस्या पूरे देश भर में है। यही कारण है कि इस समय कार में 45 दिन से 5 महीने तक की वेटिंग लिस्ट है। वेटिंग लिस्ट 5 लाख से ऊपर के लगभग सभी लग्जरी मॉडल में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.