मुजफ्फरपुर: नक्सली संजय सहनी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। हार्डकोर नक्सली संजय सहनी को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा डीह गांव से की गई है।पूछताछ के बाद एसटीएफ की टीम ने उसे मुजफ्फरपुर रेल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।संजय सहनी 2016 में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर तुर्की बेस कैंप पर हुए नक्सली हमले में शामिल रहा है।नक्सलियों ने बेस कैंप में खड़ी जेसीबी, ट्रक, मिक्चर मशीन समेत अन्य सामानों को आग लगा दिया था।उसके खिलाफ 26 मार्च 2016 को मुजफ्फरपुर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के डर से वह फरार चल रहा था।रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी टू ने एक नक्सली को पकड़कर दिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।बेल का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार बिहार एसटीएफ के एसओजी टू को गुप्त सूचना मिली कि हार्डकोर नक्सली संजय सहनी कुढ़नी के केरमा डीह स्थित अपने आवास पर आया हुआ है।सूचना के आलोक में टीम ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उससे करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के हवाले कर दिया। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.