मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को छात्र कॅरियर की शिक्षा ले सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
इसके तहत हाईस्कूलों में चलने वाले स्मार्ट क्लास में शिक्षक छात्रों को कॅरियर के बारे में जानकारी देंगे। इससे वह आगे अपने विषय और रुचि के
अनुसार उसका चुनाव कर सकेंगे। स्मार्ट क्लास में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को यह शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को भी ट्रेनिंग
भी दी जाएगी। कॅरियर शिक्षा के अलावा शिक्षक छात्रों के शिक्षा विभाग की ओर से चलने वाले कॅरियर पोर्टल की भी जानकारी देंगे। शिक्षा विभाग के
अनुसार कई छात्रों को कॅरियर पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है। इस पर वर्ष 2020-21 में छात्रों ने लॉगिंन नहीं किया था। शिक्षकों को निर्देश दिया
गया है वे छात्रों को इस पोर्टल पर लॉगिंन करना भी सिखाएं। स्मार्ट क्लास में छात्रों को दसवीं और बारहवीं के बाद नौकरियों के लिए आने वाली
रिक्तियों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा उनके विषय के अनुसार वह किस क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं, इसके बारे में भी शिक्षक जानकारी देंगे।


