मुजफ्फरपुर। जिले के 14 फीसदी विद्यार्थी ही बिहार कॅरियर पोर्टल से जुड़कर देश और विदेश में कॅरियर के विकल्प की जानकारी ली है। यह

आंकड़ा राज्य स्तर पर 17 फीसदी है। इसके लिए जिले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने की कवायद चल रही है। सरकारी और

निजी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर गाइडेंस के लिए सरकार ने बिहार कॅरियर पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर कॅरियर विकल्प की
जानकारी दी जाएगी। अब तक पूरे राज्य में सिर्फ 17 फीसदी बच्चों ने ही कॅरियर पोर्टल पर लॉगिन कर जानकारी हासिल की है। इसमें मुजफ्फरपुर की

स्थिति बेहद खराब है। 14 फीसदी बच्चों ने ही मोबाइल से लॉगिन कर पोर्टल से जानकारी ली है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पोर्टल
से सभी छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए डीइओ को निर्देश दिया है। कहा है कि इस कार्य में वे सहयोग नहीं करेंगे, तो डीएम के स्तर से मॉनिटरिंग व संचालन कराया जाएगा।



