मुजफ्फरपुर। कटरा, मोतीपुर और औराई में 50 प्रतिशत से कम टीकाकरण होने पर सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने पीएचसी प्रभारियों से
स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संसाधन के बावजूद किन परिस्थितियों में कम टीकाकरण हुआ है, इसका जवाब दें।
सीएस ने कहा कि जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर तीनों पीएचसी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में कोरोना टीका का शत-प्रतिशत लक्ष्य
पूरा करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके।



