मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में 13 फायर सेफ्टी यंत्र से 37 सौ से अधिक बंदियों की सुरक्षा हो रही है। 13 में से पांच रसोई में जबकि आठ अलग-अलग विभिन्न में फायर सेफ्टी लगाया गया है।

यह अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से काफी कम है। मुख्यालय के निर्देश के बाद जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने जब सेंट्रल जेल का फायर ऑडिट किया, तो इसका खुलासा हुआ है।
फायर ऑफिसर संतोष कुमार पांडेय ने जेल अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी है। जेल अधीक्षक ने ऑडिट रिपोर्ट को जेल आइजी को भेज दिया है।
अगर प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है। तो लगभग एक करोड़ की लागत से सेंट्रल जेल में फायर सेफ्टी यंत्र लगाया जाएगा।
सेंट्रल जेल में अधीक्षक कार्यालय में फायर बॉल, एक सीओटू टाइप चार किलो का यंत्र, उपाधीक्षक कार्यालय में एक सीओटू, स्थापना ऑफिस में तीन, कंप्यूटर कक्ष में दो, इंटर स्तरीय विद्यालय में दो,
मुख्य द्वार पर विद्युत पैनल के पास एक रबर मेट, मॉडुलर अग्निशमन यंत्र, कैदी बैरक में 20, टी सेल में 14, किचेन सहित अन्य स्थानों पर फायर सेफ्टी यंत्र लगाना बहुत जरूरी है। सौजन्य : प्रभात खबर

