मुजफ्फरपुर। छठ पूजा के बाद दूसरे राज्यों में जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी की स्थिति है। इसको लेकर तत्काल टिकट की आरपीएफ फोटोग्राफी करा रही है।

फोटो मिलान के साथ यात्रियों की जांच के बाद ही काउंटर पर उन्हें भेजा जा रहा है। पहले रात 12 बजे फोटो व नाम नोट किया जाता है।
फिर अगले दिन सुबह करीब 8 बजे व तत्काल टिकट के समय यह फोटो देखा जाता है। बीच में आने वाले यात्रियो को फटकार लगाई जा रही है।
यह सुविधा बहाल होने के बाद यात्रियों को राहत मिल रही है। जरूरतमंद लोगों को आसानी से टिकट मिल रही है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे के अनुसार तत्काल टिकट जरूरतमंदों के लिए होती है।
काउंटर पर इसके लिए रात से ही लोग लाइन में लगे होते है। उन्हें असुविधा नहीं हो, इसके लिए आरपीएफ काउंटर के बाहर व काउंटर पर नजर बनाए हुए है। सौजन्य : प्रभात खबर

