मुजफ्फरपुर : खाद की कमी से विक्रेता अधिक वसूल रहे कीमत

मुजफ्फरपुर। रबी फसल की बुआई के साथ ही जिले में डीएपी और पोटाश की किल्लत से विक्रेता अधिक कीमत वसूल रहे है।

स्थिति यह है कि कुछ जगहों पर कमी बता कर उर्वरक दुकानदार अधिक कीमत किसानों से वसूल रहे है। कुढ़नी, बोचहां, सकरा और कांटी सहित कई प्रखंडों में डीएपी और पोटाश की कमी है।

यदि उर्वरक उपलब्ध है, तो दुकानदार अधिक कीमत वसूल रहे है। इससे किसान काफी परेशान है। उनकी खेती प्रभावित हो रही है।

आलू, गेहूं, सरसों और मक्का आदि में एनपीके, डीएपी और पोटाश की काफी आवश्यकता होती है।

किसानों के पास पोटाश व डीएपी नहीं है। यूरिया भी सभी जगह उपलब्ध नहीं बताई जा रही है। डीएपी 12 सौ रुपए की जगह 13 सौ रुपए से अधिक में मिल रही है।

जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह का कहना है कि लक्ष्य के अनुसार जिले में डीएपी व पोटाश की कम आपूर्ति हो रही है।

इस कारण कुछ जगहों से खाद की कमी की शिकायत मिल रही है। आपूर्ति होने के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। अधिक कीमत लेने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई होगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.