मुजफ्फरपुर। गलत उम्र दिखाकर फर्जी तरीके पेंशन लेने पर पर कार्रवाई होगी। इसके तहत फर्जी तरीके से पेंशन लेने वाले लोगों के भुगतान पर जुलाई माह से ही लगी रोक के बाद उनका बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया जाएगा।

वहीं प्रशासनिक स्तर ब्याज सहित पेंशन वसूल की जाएगी। डीएम प्रणव कुमार ने इसको लेकर एक पत्र जारी कर दिया है।

इसमें नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय सहित साहेबगंज, कांटी व मोतीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्रवाई करने को कहा गया है।
डीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में 45-55 वर्ष के लोग फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना आधार कार्ड में उम्र बढ़ा लिया है।
इसके बाद पेंशन के लिए अप्लाई कर लगातार राशि प्राप्त कर रहे है। एफआईआर व अकाउंट को फ्रीज करने की कार्रवाई से पहले जिन लाभुकों के पेंशन भुगतान पर रोक लगाई गई है।
उनकी बारीकी से भौतिक सत्यापन कराने का भी आदेश डीएम ने दिया है। इससे उम्र घोटाला का पेंशन पाने वाले लोगों में खलबली मची हुई है।
वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी संख्या में फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों की जांच करने से भी अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे है। पंचायत चुनाव समाप्त होते ही पेंशन में फर्जीवाड़ा करने वाले की जांच होगी। सौजन्य : प्रभात खबर
