मुजफ्फरपुर : धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

मुजफ्फरपुर : शहर के भगवानपुर के पास नंदपुरी स्थित एमपीएस स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्कूल के निदेशक सुनील राज और दिलीप राज ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया कि आज चाचा नेहरू का 131वां जन्म दिवस है। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद थे।

इस दौरान स्कूल में छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।छात्रों ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से काफी प्यार करते थे। उनका मानना था कि देश के बच्चे ही देश के भविष्य हैं।

 

प्रतियोगिता के बाद सभी बच्चों के लिए स्कूल परिसर में ही खाने का भी प्रबंध था। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

प्रतियोगिता में मोहित राज, अनुष्का अन्नू, तनु, पुतुल, आनंद, आकाश, पीयूष, उदिति, काजल और पुष्पा ने भाग लिया। इसके बाद सभी को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.