मुजफ्फरपुर। बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा गलत होने पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बताया जा रहा है कि 36 छात्र-छात्राओं का डाटा गलत होने पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इस संबंध में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षार्थियों की लिस्ट के साथ डीइओ को पत्र भेजकर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
बताया जाता है कि 19 स्कूलों के 36 परीक्षार्थियों का डाटा रजिस्ट्रेशन फॉर्म और परीक्षा फॉर्म से नहीं मिल रहा है।
कहा गया है कि फर्जी नाम से रजिस्ट्रेशन कर दूसरे छात्र का परीक्षा फॉर्म भरवाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण देना होगा।


