मुजफ्फरपुर। जिला स्कूल में स्वतंत्र कोटि के परीक्षार्थी के तौर पर 50 छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरा गया है।
यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीइओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र भेजकर 24 घंटे के भीतर विभागीय आदेश की

कॉपी के साथ ही सभी छात्रों के डॉक्युमेंट उपलब्ध कराने को कहा है। यह मामला इंटर सेंटअप परीक्षा का रिजल्ट जमा करने के दौरान सामने आया।

प्रधानाध्यापक से पूछा गया है कि किस विभागीय आदेश के तहत परीक्षा फॉर्म भरा गया है।
डीइओ ने सभी इंटर स्तरीय महाविद्यालय और विद्यालय के प्रधान को कहा है कि उनके यहां भी अगर स्वतंत्र छात्रों का
रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरा गया है, तो सेंटअप रिजल्ट जमा करने के दौरान उनके सभी डॉक्युमेंट कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सौजन्य : प्रभात खबर

