मुजफ्फरपुर। प्रधानाध्यापको को दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को जानकारी देनी होगी। बिहार बोर्ड ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी मांगी गई है।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के अलग-अलग स्कूलों से 30 छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म दृष्टिबाधित कोटि में भरा गया है।

समिति के परीक्षा नियंत्रक ने डीइओ को पत्र भेज कर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

सामान्य कोटि के परीक्षार्थी का दृष्टिबाधित कोटि में नाम होने पर पिछले साल की परीक्षा में विषय बदल गया था।
विज्ञान की जगह पर संगीत और गणित की जगह पर गृह विज्ञान हो गया था। डीइओ अब्दुस सलाम अंसारी ने प्रधान से रिपोर्ट मांगी है।


