मुजफ्फरपुर । छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गूगल स्कॉलरशिप देगा। इसके तहत इस योजना का लाभ भारत सहित अन्य देशों की महिलाओं को भी अवसर मिलेगा।

स्कॉलरशिप के अंतर्गत गूगल छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे लाने के लिए एक हजार डॉलर यानि 74066 रुपए का आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया है।
चयनित छात्राओं को वर्ष 2022-23 के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए 10 दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
यह स्कॉलरशिप छात्राओं के विविधता व एकेडमिक परफॉमेंस के आधार पर दी जाएगी। गूगल का नाम दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल है।
जो छात्राएं कंप्यूटर फील्ड में कॅरियर बनाना चाहती है और कंप्यूटर साइंस में डिग्री की पढ़ाई कर रही है, उनके लिए योजना शुरू की है।

छात्राओं के चयन एकेडमिक परफॉमेंस , विविधता, समानता, समावेश व इनोवेशन के आधार पर होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सौजन्य : प्रभात खबर

