मुजफ्फरपुर : चौक-चौराहों से पुलिस हटाएगी अतिक्रमण, ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त

मुजफ्फरपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चौक-चौराहों से पुलिस अतिक्रमण हटाएगी। इसको लेकर डीएम प्रणव कुमार की बैठक के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में आ गए है।

 

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इसको लेकर दो पत्र भी जारी कर दिया है। एक पत्र शहरी क्षेत्र के सभी थानेदारों को दिया है, जिसमें थानाध्यक्ष को चौक-चौराहे के 100 मीटर के दायरे में सड़क और नाला को कब्जा कर जितने भी अस्थायी व स्थायी दुकान लगी है,

 

सभी को खाली कराने के साथ कानूनी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, दूसरा पत्र नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टरों के नाम जारी किया है।

 

सभी से तीन दिनों के अंदर शहर के किस-किस सड़क किनारे लावारिस हालत में गाड़ियां खड़ी हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या होती है।

इसके अलावा स्थायी और अस्थायी झुग्गी-झोपड़ी का निर्माण सहित सड़क पर रखे गए निर्माण सामग्री की रिपोर्ट तलब की है।

 

नगर आयुक्त ने बताया कि अगले सप्ताह से अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस-प्रशासन सख्ती बरतेगा। निर्माण सामग्री जब्त की जाएगी।

 

सड़क किनारे रखे गए लावारिस वाहनों को जब्त कर क्रेन से उठा उसके मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने सभी सीआइ और वार्ड निरीक्षक को निर्देश दिया है कि सड़क किनारे लावारिस स्थिति में पड़े सामानों की पूरी सूची तैयार करें। इसमें सड़क किनारे वाहन, रिक्शा, ठेला , उपकरण और झोपड़ी को चिन्हित करें, ताकि उसे सड़क किनारे से हटाया जा सके। हालांकि, विडंबना है कि रसूखवाले लोग अपनी पहुंच कर इस्तेमाल कर बच जाते है। इसलिए प्रशासन को बिना भेदभाव के अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.