मुजफ्फरपुर । जिले के मोतीपुर प्रखंड के कोदरकट्टा टोला निवासी पैरा एथलीट शरद कुमार को अर्जुन पुरस्कार और वैशाली जिले के प्रमोद भगत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलने से हर्ष का माहौल है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में दोनों को पुरस्कृत किया है। इससे दोनों जिलों के लोगों में हर्ष का माहौल है।
पैरा गैम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के सचिव कुमार आदित्य के अनुसार तोक्यो में आयोजित पैरालंपिक में हाइजंप में जिले के पारा एथलीट शरद कुमार ने ब्रॉज मेडल जीता था।
उनके पिता सुरेंद्र कुमार किसान और बिल्डर है जबकि मां कुमकुम कुमारी गृहिणी है। बड़े भाई सलज कुमार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और छोटी बहन अदिती श्रुति ने हाल में 64 वीं बीपीएससी की परीक्षा पास की है
शरद को बचपन में ही 18 माह के दौरान पोलियों का अटैक हुआ । लेकिन, इनके माता-पिता ने शरद को कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि तुम कमजोर हो।
तीनों बच्चे शुरू से ही पढ़ने में तेज थे। शरद की स्कूली शिक्षा दार्जलिंग में हुई। इसके बाद दिल्ली बारखंभा स्थित मॉर्डन स्कूल से प्लस-टू करने के बाद दिल्ली विवि के टॉप कॉलेज किरोड़ी मल कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विवि (जेएनयू) से राजनीतिक विज्ञान में एमए किया। शरद को स्कूल से ही खेल का शौक था।

वहीं वैशाली के सदर प्रखंड के विशुनपुर वसंत छठ पोखर टोला वार्ड नंबर दो के पुरुष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने टोक्यो में पैरालंपिक में बैडमिंटन सिंगल में गोल्ड मेडल जीता।
मुजफ्फरपुर के शरद के बाद बिहार के दूसरे लाल ने पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर बिहार व देश का नाम रौशन किया है। प्रमोद अपने छोटे भाई शेखर भगत भुवनेश्वर में काम करते है और वहीं रहते है। शेखर भगत के साथ प्रमोद भुवनेश्वर में नौकरी करते है और वहीं पर अपने खेल को भी जारी रखा। इनके मां मालती देवी व पिता रामा पासवान साधारण परिवार से है। इन दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। सौजन्य : प्रभात खबर
