मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क की सीसीटीवी से होगी निगरानी

मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर अब सड़क की सीसीटीवी से निगरानी होगी। शनिवार को सोनपुर मंडल के अधिकारी एडीआरएम-टू मुरली मनोहर प्रसाद के साथ आरपीएफ कमांडेंट ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का दो घंटे तक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों को ड्यूटी शिफ्ट में बांटते हुए सुरक्षाकर्मियो को मुस्तैदी के साथ लाइन लगाकर यात्रियो को ट्रेनों पर चढ़ाने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के बाद अब स्टेशन रोड की निगरानी के लिए भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही।

ताकि, स्टेशन परिसर में आपराधिक घटना को अंजाम देकर कोई भागना भी चाहे तो उसकी आसानी से पहचान की जा सके।

बताया जाता है कि विगत दो नवंबर को स्टेशन के बाहर नशाखुरानी गिरोह के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। वहीं एडीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सहायता के लिए जो मे आई हेल्प यू काउंटर खोला गया है उसकी व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए लगातार कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।

मौके पर मुख्य रूप से स्टेशन डायरेक्टर मनोज कुमार, सीडीओ राजीव रंजन, स्टेशन प्रबंधक सुधीरकुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे, जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, डीसीआई धन्नंजय कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.