बालिका गृह/ मधु व अश्विनी को अदालत ने 18 तक भेजा जेल, 15 दिनों की पूछताछ के बाद सीबीआई ने कहा-दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत

मुजफ्फरपुर. बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु और किशोरियों को इंजेक्शन देकर बेहोश करने के आरोपित अश्विनी कुमार को गुरुवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 18 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बीते 15 दिनों तक दोनों को पुलिस रिमांड में रखकर पूछताछ के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट में सीबीआई के आईओ अभिनव कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध इस कांड में पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं। वहीं, मधु और अश्विनी के वकील ने दोनों को जेल भेजने की सीबीआई की अर्जी का विरोध किया। कहा कि मधु इस केस में नामजद आरोपित नहीं है। पुलिस की चार्जशीट में भी मधु के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। महज चर्चाओं की वजह से उसे जेल कैसे भेजा जा सकता है।

सीबीआई आज दाखिल कर सकती है चार्जशीट
जेल भेजे गए कई आरोपितों के खिलाफ सीबीआई शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत सीबीआई की ओर से सूचना दी गई थी। मिठनपुरा स्थित कैम्प में सीबीआई अधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.