सीवान. बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार होकर चारों सुबह करीब सात बजे कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया।
घटना सीवान मशरख मुख्य मार्ग एसएच 73 पर बड़कागांव के पास घटी। हादसे में मारे गए लोगों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के थे। वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकाम गांव के रहने वाले थे।