मुजफ्फरपुर : बेटी की शादी के लिए की गई तैयारी पर फिरा पानी

मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा गांव में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए तैयारी कर रखी थी, लेकिन चोरों ने गुरुवार रात शादी के लिए खरीदे पांच लाख के आभूषण समेत पचास हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जाता है कि किराना कारोबारी मो. यासीन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से 50 हजार नकद समेत करीब पांच लाख के आभूषण की चोरी कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। कारोबारी के अनुसार घटना की रात वह सपरिवार भोजन के बाद सो गए थे। जब सुबह नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद था।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला। जब बाहर निकलकर देखा तो एक अन्य कमरा में रखी अलमारी व बक्सा टूटा हुआ था।

उसमें रखे नकद व आभूषण गायब थे। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.