मुजफ्फरपुर: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निगम ने बनाई यह रणनीति

मुजफ्फरपुर। शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम की ओर से गठित धावा दल सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सड़क किनारे कब्जा करने वालों का सामान जब्त किया जा रहा है।

इसके तहत शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर कोई भी अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि आरडीसी कॉलेज के नजदीक बनी दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां उजाड़ दी गई। साथ सड़क किनारे स्थायी दुकानदारों द्वारा लगाए गए विज्ञापन के बोर्ड को उखाड़ दिया गया।

अघोरिया बाजार, आमगोला और आरडीएस कालेज रोड में पूर्व में भी अभियान चलाया गया थ। चेतावनी के बाद भी वहां पर सड़क पर दोबारा से अवैध दुकानदारों से कब्जा कर लिया।

इसके बाद तीन लोगों से पांच हजार जुर्माना के रूप में वसूल किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ने कहा कि जिन इलाकों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.