पप्पू यादव : अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरबाज को किया बाइक व 5 लाख रुपये भेंट।

युगांडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में गोल्ड मैडल लाने वाले खिलाड़ी मु. अरबाज से जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उनके मीर टोला आवास पर मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति से अवगत हुये और ओलंपिक में भाग लेने तक हर साल पांच लाख रुपये देने की घोषणा करते हुये एक लाख दो दिनों के बैंक खाते में देने की बात कही। जबकि एक नई बाइक भी दी।Now Pappu Yadav gets 'Y' category security - Oneindia Newsपूर्व सांसद ने कहा कि कोसी का कोई भी बेटा, भाई अगर किसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और इसमें आर्थिक रुकावट है तो हरसंभव सहयोग को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अरबाज का डब्ल्स में 27 व सिंगल्स में 10 रैंकिंग है और अगर ये छह रैंकिंग हासिल कर लेता है और ओलंपिक में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसके लिए उसे कई मैच खेलने होंगे। अरबाज ने अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी दी जिसपर पूर्व सांसद ने तुरंत पांच लाख हर साल देने की घोषणा की। जब टूटी साइकिल से प्रशिक्षण लेने के लिए जाने की बात कही तो तुरंत बाइक की घोषणा करते हुये शनिवार को बाइक घर पहुंचाने की बात कही।पूर्व सांसद ने इस दौरान कहा कि किसी भी खिलाड़ी को सरकार प्रोत्साहित नहीं करती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जब मेजर ध्यानचंद को जूता नहीं था। आज भी अच्छे खिलाड़ी की वही स्थिति है। उन्होंने कहा कि माउंट एवरेस्ट के लिए जाने वाली सबिता को भी उन्होंने एक लाख नगद दिया और 27 लाख का इंतजाम करवा रहा हूं। आगे भी उनकी मदद जारी रहेगी।इस दौरान जाप अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व जिप सदस्य शशि यादव, महबूब आलम जीबू, शैलेंद्र खेखर, कुमार अमरज्योति, पंपू, बबलू पासवान, मनोज पासवान, अनिल यादव आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.