बिहार में अब श’राबबंदी कानून की अ’वहेलना करना आसान नहीं होगा। अब जो भी लोग श’राब पीकर बोतल फेकेंगे, उनकी खैर नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि श’राब पीकर बोतल फेंकने वाले की तस्वीर इजात कर ली जाएगी।
बिहार विधानसभा परिसर में श’राब की खाली बोतल मिलने के मामले में मुख्यमंत्री अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि श’राब पीने वालों की एक-एक हरकत पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल अफवाहों पर ही ध्यान नहीं देना है। सीएम ने कहा कि श’राबबंदी को लेकर पटना पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने माना कि राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में श’राबबंदी को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर एक्शन लिया जा रहा है। सीएम ने माना कि एक्शन का असर भी देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि श’राब पीकर बोतल फेंकने वालों की तस्वीर लोगों के सामने आ जाए। सीएम ने माना कि श’राब मामले से जुड़ी समस्याएं जनता दरबार में भी आई हैं।
सीएम ने कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश उनके स्तर पर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श’राबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के रास्ते में कुछ लोग रोड़े अटका रहे हैं और ऐसे लोगों से निबटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। मालूम हो कि हाल के दिनों में श’राबबंदी कानून की समीक्षा के बाद सरकार इसके पालन के लिए लगातार सख्ती दिखा रही है।