मध्यप्रदेश : चार किसानों की चमकी किस्मत।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रतनगर्भा धरती आर्थिक तंगी से गुजर रहे गरीब किसानों पर लगातार मेहरबान हो रही है। यहां एक ही दिन में 2 मजदूरों को तीन बड़े हीरे मिले। वहीं दो अन्य लोगों को चार छोटे हीरे मिले। सभी हीरे एक ही खदान क्षेत्र कृष्ण कल्याणपुर पुतली खदानों से मिले हैं।MP: पन्ना के किसानों को खुदाई में मिले कीमती हीरे, बाजार में कीमत करोड़ों  में है निर्धारकों ने हीरा कार्यालय में उन्हें जमा करा दिया है। हीरा कार्यालय के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि रहुनिया गांव निवासी किसान मुलायम सिंह गौड़ को सबसे बड़ा 13. 54 कैरेट का हीरा मिला है, जो की बेशकीमती और जिम क्वालिटी का है। पन्ना में 4 मजदूरों का डायमेंड डे: पहली बार एक ही दिन में मिले 7 बेशकीमती  हीरे, कीमत जान चौंक जाएंगे आप | MP Panna 4 farmers laborers got 7 diamonds  in

मुलायम सिंह के अलावा पन्ना की NMDC कॉलोनी निवासी रोहित यादव को भी दो हीरे मिले हैं, जिनमें एक 6 कैरेट 8 सेंट जिम क्वालिटी और दूसरा 4. 68 कैरेट, ऑफ कलर का है। इसी क्रम में शिवराजपुर निवासी शारदा विश्वकर्मा को छोटे-छोटे दो हीरे मिले हैं। इन सभी हीरों को हीरा कार्यालय में फिलहाल जमा कर दिया गया है और आने वाली नीलामी में इन्हें रखा जाएगा। बता दें कि बीते 6 दिसंबर को मजदूर व किसानों को 7 हीरे मिले। पन्ना में इन किसानों के लिए सोमवार का दिन डायमंड डे साबित हुआ।

अनुपम सिंह पारखी ने बताया कि किसान व मजदूरों द्वारा जमा कराए गए हीरों को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। विक्रय उपरांत मध्य प्रदेश शासन की 10 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी की रकम इन गरीब मजदूरों को दे दी जाएगी। किसान मजदूर मुलायम सिंह ने कहा कि बेशकीमती हीरा मिलने से वो काफी खुश है। इस हीरे के माध्यम से काफी हद तक उसकी तंगी हालत में सुधार होगा। हीरा मिलना एका-एक किस्मत चमकने जैसा है।13.54 कैरेट के हीरे की कीमत 60 लाख से ज्यादा बताई जा रही। एक अनुमान के मुताबिक रॉयल्टी की राशि कटने के बाद भी किसान मुलायम सिंह गौड़ को 50 लाख रुपये से ज्याद की रकम मिलेगी। हालांकि ये सिर्फ अनुमानित राशि है।  नीलामी के बाद ही वास्तविक स्थिति पता चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.