बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबसे श’राबबंदी की समीक्षा की है उसके बाद प्रशासन लगातार हरकत में है। श’राबबंदी को लेकर पुलिस भी लगातार एक्शन मोड में है और श’राब मा’फियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में सीवान पुलिस ने सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को गि’रफ्तार किया है। सीवान SP अभिनव कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को मैरवा थाना पुलिस ने मैरवा थाना क्षेत्र से श’राब लदे एक ट्रक पकड़ा था जिसमें 4 व्यक्ति और एक कार से 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। 
गि’रफ्तार श’राब त’स्करों ने बयान दिया कि ये श’राब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी और सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को डिलीवरी करना था। इसी मामले में जहां से श’राब जिसके द्वारा सीवान भेजा गया था वहां से जो ट्रक में लोड करके श’राब सीवान के लिए भेजा था उसकी भी गि’रफ्तारी मैरवा पुलिस ने की थी। इस मामले में सीवान पुलिस ने रामायण चौधरी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। 