श’राबबंदी पर समीक्षा बैठक के बाद लगातार पुलिस की का’र्रवाई सभी जगहों पर जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर में अवैध श’राब के कारोबारी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें श’राब मा’फिया सावन ठाकुर को एक गो’ली लग गई। इस घटना की पुष्टि पुलिस ने भी की है। घटना उस वक्त की है जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कु’ख्यात श’राब कारोबारी सावन ठाकुर अपने एक दोस्त के साथ आ रहा है।
बताया जा रहा है कि सूचना के बाद डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आनन-फानन में जाल बिछाया और घे’राबंदी कर ली। खुद को पुलिस से घिरता हुआ देख अ’वैध श’राब के कारोबारी सावन ठाकुर द्वारा पुलिस पर फा’यरिंग शुरू कर दी गई। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए डीएसपी मनोज पांडे के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी फा’यर करना शुरू किया। इस दौरान कु’ख्यात श’राब कारोबारी सावन ठाकुर को एक गो’ली लगी। इसकी पुष्टि डीएसपी मनोज पांडे ने की है। साथ ही साथ कहा है कि पुलिस और श’राब कारोबारी सावन ठाकुर के बीच मु’ठभेड़ हुई है इस घटना में सावन ठाकुर को गो’ली भी लगी है, जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
डीएसपी ने बताया कि सावन ठाकुर के साथ उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है। इनके पास से कई चीजें बरामद हुई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इनपर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
सावन ठाकुर पर जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही साथ एक बड़े अपराधिक गिरोह से भी सांठगांठ के बाद आई है। जिसकी हर बिंदु पर जांच पड़ताल चल रही है।