मुजफ्फरपुर : कोरोना के नए वैरिएंट के लिए स्वास्थ्य विभाग की क्या हैं तैयारी?

मुजफ्फरपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर रही है। इसके अंतर्गत एसकेएमसीएच में तीन ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम अंतिम चरण में है। जबकि सदर अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट तैयार है।

सिविल सर्जन के अनुसार प्रतिदिन छह हाजार कोरोना की जांच हो रही है। तीसरी लहर को लेकर 730 बेडों की तैयारी की गई है। इसमें एसकेएमसीएच में 200, बिहार स्कूल परीक्षा समिति में 220, मातृ शिशु सदन में 100, ग्लोकल हास्पिटल में 60 और पीएचसी स्तर पर 10-10 बेडों को रिजर्व रखा गया है।

सीएस ने कहा कि अभी मरीज नहीं हैं, लेकिन पिछली लहर को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही कांटी व पारू में आक्सीजन प्लांट लगाने की योजना पर काम चल रहा है।

जिले में 447 बड़े व 337 छोटे सिलेंडरों के साथ 261 आक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार रखे गए हैं। हर पीएचसी से तीन मेडिकल अधिकारी, तीन जीएनएम व नौ एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया है।

एसकेएमसीएच में पिछली लहर को देखते हुए इस बार अभी से तैयारी की गई है। अधीक्षक डा.बीएस झा ने बताया कि उनके यहां एक हजार बेड की व्यवस्था है। अभी 220 सामान्य और 60 बेड आइसीयू के लिए चिह्नित किए गए है। वहीं, 80 वेंटिलेटर का इंतजाम है।

26 लैब टेक्नीशियन, एक बायोमेडिकल इंजीनियर व दो वेंटिलेटर सहायक अभी सेवा दे रहे हैं। सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर हर स्तर पर तैयारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading