सावधान : ट्रेनों में फर्जी वेंडर IRCTC के ड्रेस में परोस रहे दूषित खाना।

मुजफ्फरपुर  : आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म सर्विस) की फर्जी ड्रेस में अवैध वेंडर रेल यात्रियों के बीच धड़ल्ले से दूषित भोजन परोस कर , यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनका धंधा संगठित रूप से जंक्शन व ट्रेनों में चल रहा है। हाल में ट्रेनों व यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से इनकी चांदी कट रही है।Muzaffarpur Railway Station Picture & Video Gallery - Railway Enquiryबीते दिनों जंक्शन पर वाणिज्य विभाग की जांच के दौरान आईआरसीटीसी की फर्जी ड्रेस के साथ पकड़े गए वेंडर के खुलासे से अधिकारी सकते में पड़ गए। वेंडर ने बताया कि जंक्शन पर सामान बेचने के लिए प्रतिदिन एक ठेकेदार डेढ़ सौ रुपये वसूल करता है। ड्रेस उपलब्ध कराकर जंक्शन व ट्रेनों में खानपान का सामान बेचने के लिए भेजा जाता है। उसने ठेकेदार का पता पूसा बताया। अवैध वेंडर मनमानी कीमत पर यात्रियों को बेहद घटिया खाना बेचते हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया कि जंक्शन पर अवैध वेंडर के खिलाफ अभियान चल रहा है। मंगलवार को छह अवैध वेंडर पकड़े गए। इनमें दो आईआरसीटीसी की फर्जी ड्रेस में थे।यात्रियों को धोखा देने के लिए अवैध वेंडर आईआरसीटीसी की फर्जी ड्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। अवैध वेंडर ड्रेस पर लगा आईआरसीटीसी का लोगो दिखाकर खुद को अधिकृत बताते हैं। ड्रेस देखकर टीटीई व सुरक्षा बल के जवान भी अवैध वेंडरों पर कार्रवाई नहीं कर पाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading