मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर मेरिन ड्राइव के नजदीक वाहन जांच कर रहे पुलिस के जवानों को कार सवार ने रौंदकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
इसके बाद तेज रफ्तार कार बिजली के पोल में टकराकर क्ष’तिग्रस्त हो गई । बताया जा रहा है कि कार से निकलकर कांटी कलवारी के निखिल कुमार और आनंद कुमार भागने लगे।
दोनों को जवानों ने खदेड़’कर पकड़ लिया। जब दोनों की जांच की गई तो दोनों नशे में पाए गए।
बताया जाता है कि वाहन जांच को देख पुलिस से बचने के लिए तेज गति से कार सवारों ने भागने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इनका पूर्व का रिकार्ड भी खं’गाला जा रहा है।
नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर दोनों को जे’ल भेज दिया गया है। कार ज’ब्त कर कार्रवाई की जा रही है।


