बिहार में श’राब मा’फियाओं की करतूत लगातार जारी है। ताजा मामला नवादा जिला से जुड़ा है जहां श’राब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ह’मला हुआ है। इस हमले में पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ज”ख्मी हो गए हैं।
पकरीबरावां एसडीपीओ स्थानीय वारसलीगंज पुलिस के साथ वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में चौधरी टोला में श’राब कारोबारी अभियुक्त शांति देवी को गि’रफ्तार करने गए हुए थे, इसी दौरान शांति देवी को गि’रफ्तार करने के बाद उसके पति फकीरा चौधरी के द्वारा छत से ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा पर एक ईट फेंका गया।
ईंट एसडीपीओ के सिर में जा लगी जिससे वह बुरी तरह ज’ख्मी हो गये। चो’टिल अवस्था में ही उन्हें स्थानीय वारसलीगंज पीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां सिर में उन्हें तीन टांके लगे हैं। फिलहाल वो खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शांति देवी को गि’रफ्तार करने उनकी टीम गई हुई थी, इसी दौरान ह’मला हुआ। गि’रफ्तारी के बाद उनके पति फकीरा चौधरी ने ईट से ह’मला कर दिया जिससे वह ज’ख्मी हो गए।
फिलहाल गि’रफ्तार शांति देवी को वारसालिगंज थाने को सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं मुकेश कुमार साहा प्राथमिक उपचार करा पकरी बरामा लौट गए हैं। बरनावा गांव में ही 2 साल पूर्व 9 सितंबर 2019 को पुलिस टीम पर ग्रामीणों के द्वारा ह’मला कर दिया गया था। गांव में रात में श’राब के ठिकानों पर रेड करने गई पुलिस टीम पर बच्चा चोर का आरोप लगाकर ह’मला कर दिया गया था। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी ज’ख्मी हुए। बाद में पुलिस ने उसी गांव से कुल 21 आ’रोपियों को गि’रफ्तार किया और तीन दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी।