मुजफ्फरपुर : नए साल में ऑटो रिक्शा के शोर और प्रदूषण से मुक्त होगा शहर।

बिहार : नए साल में मुजफ्फरपुर शहर ऑटो रिक्शा के शोर और प्रदूषण से मुक्त होगा। केंद्र सरकार की ग्रीन फ्यूल पॉलिसी के तहत सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से पहले चरण में ऑटो रिक्शा को सीएनजी के इंजन से लैस कराया जायेगा। दिसंबर तक आधा दर्जन पेट्रोल पंप पर सीएनजी की बिक्री शुरू करायी जायेगी।CNG auto drivers face long queues for fuel in Ranchi - Telegraph Indiaइसके साथ ही जनवरी से एजेंसियों में सीएनजी वाली ऑटो रिक्शा की बिक्री शुरू हो जायेगी। माड़ीपुर स्थित एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि जनवरी से सीएनजी से चलने वाली यात्री व मालवाहक ऑटो रिक्शा की बिक्री शुरू हो जायेगी। आईओसीएल के कंसल्टेंट अखिलेश भारद्वाज ने बताया कि दिसंबर से जिले के पेट्रोल पंप पर सीएनजी उपलब्ध हो जायेगा। पहले चरण में ऑटो रिक्शा को सीएनजी उपलब्ध करायी जायेगी।सीएनजी वाली ऑटो रिक्शा के परिचालन से प्रदूषण व शोर के साथ महंगे इंधन की कीमत से भी छुटकारा मिल सकेगा। 55 रुपये की एक किलो सीएनजी से ऑटो रिक्शा 50 किमी की दूरी तय कर सकेगी।डीटीओ जयप्रकाश नारायण ने बताया कि सरकार की ग्रीन फ्यूल पॉलिसी के तहत शहरों में पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों में कमी लाने के लिए सीएनजी पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल सीएनजी पर कार्य चल रहा है। ऑटो रिक्शा को सीएनजी से लैस करने की योजना है। इसके लिए आईओसीएल ने मुजफ्फरपुर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ के साथ बैठक की है। संघ के अध्यक्ष एआर अन्नू ने बताया कि शहर के दो पेट्रोल पंप पर जल्द ही सीएनजी बिकने लगेगी। संघ अपने स्तर से पूर्व से चल रही ऑटो रिक्शा में सीएनजी का इंजन लगाने को पहल करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading