बिहार : सर्टिफिकेट के साथ, मृ,त महिला को लगा सेकंड डोज

छपरा : बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अजब-गजब कारनामे हैं। विभाग कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर कितना गंभीर है कि आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि स्वर्ग सिधारी एक महिला को न सिर्फ सेकंड डोज लगायी गयी बल्कि सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया।Vaccine mix-up: Probe launched after 20 UP villagers get wrong second dose of jabs- The New Indian Express छपरा जिले के सलेमपुर हरिमोहन गली मोहल्ले के रहने वाले पत्रकार डीएस तोमर की मां कौशल्या देवी के मामले में विभाग का यह सच सामने आया है। उनकी मौत हो चुकी है पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सेकंड डोज वैक्सीन लगाने का सक्सेसफुल मैसेज भेज दिया और दोनों डोज पूरा होने की जानकारी भी उपलब्ध करा दी।मालूम हो कि 26 अप्रैल को सदर अस्पताल में उन्हें पहली डोज दी गयी थी। सेकंड डोज का समय आने से कुछ समय पहले उनकी मौत बीमारी से हो गई।सदर अस्पताल के आईसीयू में भी उनका इलाज हुआ था लेकिन 9 दिसंबर को करीब 10:50 के आसपास उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जो मैसेज आया उसे देखकर परिवार के लोग हतप्रभ रह गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading