बिजली विभाग के जेई को बनाया बंधक, दी गालियां

गया जिले के आमस प्रखंड की बड़की चिलमी पंचायत के बलखोरा गांव में छापेमारी करने गई बिजली विभाग की टीम को कुछ ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया गया। इस मामले में जेई नवलेश कुमार ने आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वे अपने नेतृत्व में गठित छापेमारी दल के साथ बुधवार को बलखोरा पहुंचे थे।बिजली चोरी के खिलाफ जेयूवीएनएल ने 15 जिलों में चलाया छापामारी अभियान, 90  लाख का ठोका जुर्माना – NEWSWING गांव के अर्जुन प्रसाद व रामबालक प्रसाद के घर में लगे मीटर की जांच की गई, तो बाईपास के जरिये बिजली की चोरी पकड़ी गई। कर्मियों ने इनके घरों में लगे मीटर जब्त कर लिया। जिसके बाद घरवाले गाली-गलौज करते हुये चोर-चोर का हल्ला करने लगे। जिससे गांव के कई लोग जमा हो गये। प्राथमिकी में अर्जुन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद व राबलालक प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों पर बंधक बनाये जाने का भी आरोप है।जेई ने घटना की जानकारी आमस पुलिस को दी। जिसके बाद वे मुक्त हुये। एक बिजली कर्मी ने समूचे घटना का वीडियो बना लिया है। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जेई साहब की लिखित शिकायत पर आरोपित बनाये गए लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीम में पिंटु कुमार, सुभाष कुमार व संदीप कुमार भी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading