दरभंगा : थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला दारोगा ने की आ’त्महत्या

विश्वविद्यालय थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला दारोगा लक्ष्मी कुमारी ने गुरुवार की देर रात बैरक में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गो’ली मारकर खु’दकुशी कर ली। लक्ष्मी 2017-18 बैच की दारोगा थी। वह सुपौल शहर के कचहरी रोड, वार्ड 11 निवासी त्रिलोक प्रसाद साह की पुत्री थी।Female doctor commits suicide by shooting with father license revolver - महिला डॉक्टर ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में सिटी एसपी अशोक प्रसाद, सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन प्रसाद, विवि थाना प्रभारी सत्य प्रकाश झा व अन्य थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छा,नबीन शुरू कर दी। सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छा,नबीन की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि यह घटना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्ष,ति है। इस घटना से हम सभी मर्माहत हैं। हम लोगों ने युवा और कर्मठ पदाधिकारी को खो दिया है। लक्ष्मी के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उनका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।जानकारी के अनुसार लक्ष्मी दो भाई और दो बहन थी। वह अविवाहित थी और तीसरे नंबर पर थीं। घटना के वक्त उनके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना से पहले मोबाइल फोन पर उनकी किसी से बात हुई थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.