नहीं मिला न्योता तो चुटकी लेते हुए प्रेस रिलीज जारी कर दी नितीश कुमार ने तेजस्वी को बधाई

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने दोस्त रचेल से शादी कर ली। दिल्ली में अचानक हुई शादी में केवल पारिवारिक मित्रों, रिश्तेदारों और खास लोगों को ही बुलाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शादी का न्योता नहीं मिला था। उन्होंने तेजस्वी को शादी की बधाई और शुभकामनाएं दीं लेकिन न्योता नहीं मिलने की कसक भी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सुना है शादी कर ली है। Tejashwi Yadav ने नहीं दिया शादी का न्योता, चाचा Nitish Kumar ने कुछ यूं दी  बधाई | Chief Minister Nitish Kumar congratulated Tejashwi Yadav on his  marriage

तेजस्वी की शादी की बधाई व शुभकामना सीएम नीतीश कुमार की तरफ से बड़े ही औपचारिक तरीके से भेजी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसंपर्क कोषांग द्वारा प्रेस रीलीज जारी की गई है। इसमें लिखा गया है, ‘समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की सूचना प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं’। इससे पहले मुंगेर में नीतीश से जब तेजस्वी की शादी में जाने को लेकर सवाल किया गया तो वह मुस्कुरा कर चले गए थे। उन्होंने तब कोई जवाब नहीं दिया था। तेजस्वी यादव अक्सर सीएम नीतीश को चाचा कहकर संबोधित करते हैं। राबड़ी देवी ने तेजस्वी की शादी के सवाल पर एक बार कहा था कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत और चिराग पासवान उम्र में तेजस्वी से बड़े हैं। इसलिए पहले उनकी शादी होगी। इसके बाद वे तेजस्वी के लिए सोचेंगी। लेकिन अब सबसे पहले तेजस्वी की शादी हुई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विवाह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्र, पिंकी कुशवाहा, महामंत्री देवेश कुमार, सुशील चौधरी, प्रवक्ता निखिल आनंद, सोशल मीडिया प्रमुख मनन कृष्ण, रंजन कुमार गौतम, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह आदि नेताओं ने उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।डॉ. जायसवाल ने कहा कि विवाह जीवन का नया अध्याय होता है। जीवन की इस नयी पारी के शुभारंभ पर तेजस्वी व उनकी धर्मपत्नी  को बिहार भाजपा परिवार की तरफ से वैवाहिक जीवन की अशेष शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि नवदंपती का जीवन सुखमय बीते तथा ईश्वर का आशीष उनपर सदैव बना रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading