एक ही घर में आठ से दस सिलेंडर ब्ला’स्ट

भागलपुर में एक घर में आठ से दस  सिलेंडर के ब्ला’स्ट होने से दो पक्के का मकान ध्व’स्त हो गया। इसके साथ ही पास के दो अन्य मकान भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। हालांकि इस घटना में कोई ह’ताहत नहीं हुआ है। मामला नवगछिया थाना क्षेत्र की है।gas cylinder blast in naugachia bhagalpur video cylinder blast in munger skt | Bihar News: भागलपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आसमान में दिखी आग की लपटें, मुंगेर में आग लगने से

घ’टना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामचंद्र शाह के घर में आग लग गई है। घटनास्थल पर पहुँचने पर स्पष्ट हुआ कि उसके घर मे अवैध रूप से गैस सिलेंडर को स्टोर कर गैस का रिफिलिंग का काम किया जा रहा था।आग पहले लगी या सिलेंडर पहले ब्ला’स्ट हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पीठम दृष्टया में 8 से 10 सिलेंडर ब्ला’स्ट हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए कुल 6 अग्निशामक वाहन बुलाये गए।किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि राहत कार्य अभी भी जारी है।उन्होंने बताया कि दो पक्के का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है जबकि पास के दो अन्य मकान भी क्ष’तिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल घर के लोग मौके से फरार हैं। पुलिस राहत कार्य में जुटी है। घटना स्थल से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading