वार्ड सदस्य प्रत्याशी समेत दो लोगों की मौ’त

पंचायत चुनाव में हो रही लगातार आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। बिहार में जारी पंचायत चुनाव के दौरान हत्या और हिं’सा की घटनाएं  लगातर ख़बरों में देखने को मिल रहा। ताजा मामला मधेपुरा जिला से जुड़ा है जहां उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा ओपी के बड़गांव पंचायत वार्ड 7 में दो लोगों की ह’त्या कर दी गई। शनिवार की रात हुई इस घ’टना में दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच खू’नी सं’घर्ष हुआ। इस घटना में एक वार्ड सदस्य प्रत्याशी समेत दो लोगों की मौ’त हो गयी जबकि दो लोग घा’यल हो गए।Woman shot dead by disabled man in UP, video goes viral - Crime News घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुखिया प्रत्याशी शांति देवी के पति रणविजय कुमार और ललिता देवी के पति वीरेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के दौरान देर रात आमने-सामने हो गए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह के साथ दर्जनों लोग थे जो अचानक गोलीबारी करने लगे। इस गो’लीबारी में वार्ड सदस्य प्रत्याशी बिरजू कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौ’त हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। घा’यलों में से भी एक की मौ’त की सूचना मिल रही है जबकि एक घा’यल छोटू कुमार को देर रात मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रे’फर कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.