पटना : मुखिया व जमादार को गो’लियों से भु’ना, मौ’त

हर दिन बढ़ते आपराधिक घटना को देखते हुए जं’गलराज का याद दिला रहा , जहां अ’पराधी खुलेआम पुलिस , प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहें। एक बार फिर से घटना सामने आई है जहां ह’त्या की दोहरी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।Goons killed newly elected mukhia and police asi at barh area of patna  bramk – News टपरी

मामला पटना से सटे बाढ़ इलाके का है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने गो’ली मा’र कर मुखियाऔर एक पुलिस एएसआई (ASI) की ह’त्या कर दी।  घटना बाढ़ थाना के बाजिदपुर रोड के भवानी चौक के नजदीक का है जहां शादी समारोह में से भोज खाकर लौट रहे मुखिया और जमादार सहित तीन लोगों पर अ’पराधियों ने ताबड़तोड़ फा’यरिंग करते हुए उनको गो’ली मा’र दी। अ’पराधी फा’यरिंग करते हुए आराम से निकल गए। घ’टना की सूचना मिलने पर बाढ़ थाना आनन-फानन में सभी को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले आई जहां से सभी को पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही मुखिया और पुलिस एएसआई दोनों की मौ’त हो गई। सभी एक शादी समारोह में गए थे, जहां अपराधी काफी देर से कम्युनिटी हाल के बाहर उनके लौटने का इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही सभी बाहर निकले कि तबातोड़ फा’यरिंग कर एक के बाद एक तीन लोगो को नि’शाना बनाया।

मृ’तक जमादार का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो पंडारक थाना में तैनात थे वहीं मुखिया प्रिय रंजन उर्फ गोरे लाल थे जो पंडारक पूर्वी से इसी साल 26 नवंबर को चुनाव जीते है। इस घटना के बाद बाढ़ थाना पूरे मामले की जांच कर छा’पेमारी में जुटी है। पुलिस मौका-ए-वा’रदात पर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला जा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.