मुजफ्फरपुर: ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

मुजफ्फरपुर। शहर में जगह-जगह जाम लगने से लोग परेशान है। स्थिति यह है कि ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। वहीं जाम से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

नतीजा हर रोज ट्रैफिक जाम से लोगों को सामना करना पड़ता है। इन दिनों हरिसभा, आमगोला ओवरब्रिज, सादपुरा, मिठनपुरा चौक, पानी टंकी चौक आदि कई क्षेत्र ट्रैफिक जाम के लिए बड़ा स्पाट बनता जा रहा है।

यदि इन जगहों पर यातायात थाने की ओर से जवानों की संख्या नहीं बढ़ाई जाती है। इसके कारण जाम की समस्या रहती है। विगत रविवार को शाम भी हरिसभा चौक पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया था।

पहले भी हरिसभा पर ट्रैफिक जाम को छुड़वाने के लिए डीएसपी व इंस्पेक्टर को पहुंचकर पसीने बहाने पड़े है। वहीं दूसरी ओर ओवरब्रिज पर ऑटो का अवैध स्टैंड बन गया है।

इसके कारण भी जाम लगता है। वहां तैनात जवानों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इसी तरह शहर के विभिन्न जगहों पर अवैध पार्किंग व नो एंट्री पर भी सख्ती से अनुपालन नहीं कराया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.