
NEW DELHI : लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को करारी शिकस्त दी है. वहीं राजस्थान में भी बीजेपी के हाथ से सरकार निकल गई है. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बननी तय है. यदि एमपी की बात कर लें तो एक समय बीजेपी की स्थिति ठीक लग रही थी लेकिन वहा भी कांग्रेस का झंडा बुलंद होता दिख रहा है. एमपी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आगे – पीछे की रेस जारी है लेकिन फिलहाल बढ़त कांग्रेस के पास है. तेलंगाना में उम्मीद के मुताबिक सत्तारूढ़ TRS ने बंपर वापसी की है. जबकि मिजोरम में 2008 के बाद MNF ने सत्ता में वापसी की है. कांग्रेस को मिजोरम में हार का मुंह देखना पड़ा है.

अबतक के चुनाव नतीजों का अपडेट बता रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 68, बीजेपी 12 और अन्य 7 सीटों पर आगे है. राजस्थान में कांग्रेस 102 सीटों पर आगे है तो बीजेपी को 72 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. मध्य प्रदेश में जहां बीजेपी 107 सीट पर फाइट कर रही है वहीं कांग्रेस को 113 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. तेलंगाना में TRS को 93 और कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटों पर बढ़त है. मिजोरम में MNF 26 को सीटों पर जबकि कांग्रेस 5 को केवल सीटों पर बढ़त मिली है.