मुजफ्फरपुर। जिले में कार्यरत एक दर्जन नन बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का अपडेट ब्योरा सरकार के पास नहीं है। इन कंपनियों के बारे में संबंधित थनाध्यक्षों से जिला बैंकिंग प्रशाखा की ओर से इस संबंध में पत्र भेजा गया है। इसकी सूचना डीएम, एसएसपी, डीएसपी को भी दी गई है।
बताया जाता है कि वित्त विभाग ने पत्र जारी कर कहा था कि नन बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से संबंधित पोर्टल पर अधिकतर कॉलम में विस्तार से जानकारी दर्ज नहीं की गई है।
यहीं नहीं इसमें कई कंपनियों के नाम स्पष्ट नहीं है। इसके अलाव नियामक प्रमाणीकरण, वार्षिक रिटर्न, बैलेंस शीट का विवरण दर्ज नहीं है।
कांटेक्ट नंबर, ईमेल आइडी आदि का भी जिक्र नहीं है। विभाग के विशेष सचिव ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया था कि सक्षम प्राधिकार इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
उन्होंने इन कंपनियों से अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था। इसके साथ ही नन बैंकिंग कंपनियों ने शाख प्रबंधकों को कंपनी के बारे में अपडेट जानकारी पोर्टल पर देने के लिए जुलाई में ही पत्र जारी किया था।
बावजूद इसके कंपिनयों ने जानकारी अपडेट नहीं की। जिसके बाद अब सभी थानाध्यक्षों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।


