नवादा डीएम ने किया मिशाल कायम

ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है जब कोई भी अच्छे पद पर स्थापित अधिकारी अपने इलाज़ के लिए किसी भी सरकारी अस्पताल जाता होगा। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के नवादा  में जहां के डीएम यशपाल मीणा ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए आम नागरिक की तरह ही सरकारी स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया और अपना इलाज, चेक अप सदर अस्पताल में करवाया। Nawada dm yashpal meena did his x ray and routine check up at sadar  hospital bramk - पैरों में हुआ दर्द तो एक्स-रे और रूटीन चेक अप के लिए  सरकारी अस्पताल पहुंचे

जहां नवादा के जिलाधिकारी यशपाल मीणा की अस्पताल में इलाज करवाते तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वहीं लोगों के सामने इसे एक मिसाल पेशी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दरअसल नवादा जिलाधिकारी यशपाल मीणा कोरोना के संभावित तीसरे लहर के मद्देनजर नवादा सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने डॉक्टर से अपना रूटीन चेक अप करवाया।

पैर में तकलीफ होने के बाद वो उसे दिखाने के लिए सदर अस्पताल के डॉक्टर पास पहुंचे, जहां ऑर्थोपेडिक्स की सलाह पर उन्हें तत्काल पैर का एक्स-रे कराने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading