MUZAFFARPUR : सेंत ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

MUZAFFARPUR : सेंत ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शग्राम, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में आज तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च-पास्ट के द्वारा की गयी. विद्यालय के चेयरमैन शरत चंद्रा के द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया.

मशाल प्रज्ज्वलन के बाद विद्यालय की कक्षा आठवीं के छात्र अनुदीप के द्वारा शपथ लिया गया. उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. वैसे तो सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे लेकिन मार्च-पास्ट एवं एरोबिक नृत्य की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडली एवं दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

तदोपरांत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूनम धवन ने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चों के लिए पढाई-लिखाई के साथ-साथ खेल-खुद भी अति आवश्यक है. तदुपरांत विद्यालय के प्रशासक आमोद कुमार दत्त के द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल-कूद के महत्त्व के बारे में अवगत कराया गया.

उसके बाद विद्यालय के चेयरमैन शरद चंद्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

सम्भाषण की समाप्ति के बाद खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई. आज के खेल में महावीर हॉउस शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, सिद्धार्थ हॉउस 19 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर एवं अशोक हॉउस 17 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा. वही चन्द्रगुप्त हाउस 04 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा.

समारोह का संचालन स्कूल के इंचार्ज आदर्ष सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अन्य क कर्मचारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.