समस्तीपुर : दलसिंहसराय 33 केवी सब स्टेशन में किया गया पौधरोपण

समस्तीपुर। दलसिंहसराय के 33 केवी पावर सब-स्टेशन में (सीएसआर) कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत बिजली विभाग और बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया।

इसकी अध्यक्षता विद्युत कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार रमन ने की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पावर सब-स्टेशन परिसर में आम, कटहल, अमरूद, इमली, नीम, आंवला और पीपल के पौधे लगाए गए।

इस मौके पर बताया गया कि पौधे बड़ा होकर हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते है। वहीं वायुमंडल को प्रदूषण से बचाने के लिए सबको मिलकर पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए।

मौके पर सहायक विद्युत अभियंता मनमोहन पांडेय, कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के पदाधिकारी परियोजना प्रबंधक धीरज त्रिपाठी,

नीलमणि कुमार, विष्णु गौतम, चंद्रशेखर सिंह, शान्तनु साह, नरोत्तम कुमार, मो. शारिक सिद्धिकी व शशांक कुमार और प्रदीप मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading